‘रूसल बानी का’ गाने में पवन सिंह और प्रमिला घोष की केमिस्ट्री ने यूट्यूब पर मचा रहा है हंगामा…

बॉलीवुड के बाद अब यूट्यूब पर भोजपुरी गाने खूब पसंद किए जा रहे हैं। इन गानों पर लाखों-करोड़ों व्यूज आना अब आम बात हो गई है। इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार पवन सिंह और बोल्ड अदाकाराओं में से एक प्रमिला घोष का गाना ‘रूसल बनी का’ यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में दोनों स्टार्स की हॉट एंड रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों के दिलों में भी आग लगा रही है।

इस गाने को अब तक 5,50,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना पवन सिंह ने गाया है। इसके बोल लिखे हैं अरुण बिहारी ने। इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। अगर आपको भी यह गाना पसंद आया है? तो इस बारे में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जाकर कॉमेंट के जरिए जरूर बताएं। हमें आपके कॉमेंट का इंतजार रहेगा।
