अपने लुक से लोगों का दिल जीतने वाली काजोल को मिली ढेर सारी कॉम्प्लिमेंट,आप तो…

काजोल का नाम ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल किया जाता है, जो किसी फैशन ट्रेंड को फॉलो नहीं करती बल्कि अपने दिलचस्प और सादे अंदाज में भी काजोल चर्चा बटोरते नजर आती हैं। हाल ही में काजोल एक ब्लू साड़ी पहनी और उनके फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। वह अपनी लेटेस्ट फिल्म के लॉन्च के लिए दिल्ली में थी और अपने लुक से लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने Torani’s की फेमस नीलम चकोरी चिड़िया चंदेरी सिल्क की की प्रिंटेड साड़ी पहनी थी।

छोटे-छोटे घुंघरू, हैंड पेंटेड बर्ड्स और बारीक वुडन वर्क वाली यह साड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी। काजोल ने इस साड़ी को प्लेन ब्लू स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहना था। उनकी स्टाइलिश राधिका मेहरा थीं। काजोल ने रितिका सचदेवा का गोल्ड चोकर पहन रखा था। उन्होंने अपना लुक सिंपल रखते हुए एक बन बनाया था। उनके इस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें उनकी मां तनुजा की तरह बताकर कॉम्लिमेंट दे रहे हैं।
