बॉलीवुड गलियारों में नेपोटिज्म का मुद्दा गरमाया, सोनम- सोनाक्षी समेत इन सेलेब्स ने Insta कमेंट्स को किया असाधारण…

बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस एक्टिव हो गए जिसके बाद अब कई सेलेब्स ने इंस्टाग्राम पर अपने कमेंट सेक्शन को असाधारण कर दिया है। यानी इन पोस्ट पर अब कुछ लोग ही कमेंट कर सकते हैं।

नेपोटिज्म को लेकर एक्ट्रेस सोनम कपूर भी ट्रोलर्स के निशाने पर आईं, जिससे परेशान होकर उन्होंने अपने कमेंट सेक्शन को सीमित किया। सोनम के बाद अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर, अनन्या पांडे और एकता कपूर ने अपने कमेंट सेक्शन को सीमित कर दिया है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी ये किया।

सुशांत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे। उनके निधन के बाद यह जानकारी सामने आई कि उन्होंने सात फिल्में साइन की थीं लेकिन केवल 6 महीने में ही उनके हाथ से ये सारी फिल्में निकल गईं। इसके बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा उठने लगा। फैंस का मानना है कि सुशांत बॉलीवुड में नेपोटिज्म का शिकार हुए और इसी के चलते उनके हाथ से ये सभी फिल्में निकलीं।

सुशांत के सुसाइड के बाद उनके फैंस ने करण जौहर, एकता कपूर, सोनम कपूर, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस का कहना है कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म के चलते सुशांत के हाथ से सभी फिल्में चली गईं। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत, डायरेक्टर अभिनव कश्यप और एक्टर प्रकाश राज ने भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म है। इसके बाद आलिया भट्ट, करण जौहर और सोनम कपूर के फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर लगातार घटते जा रहे हैं।

इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि बिहार के मुजफ्फरपुर में सुशांत के सुसाइड केस में सलमान खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर समेत 8 लोगों के खिलाफ वकील सुधीर कुमार ओझा ने IPC की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहम दर्ज किया गया है। इसके बाद करण जौहर ने ट्विटर पर सैकड़ों अकाउंट्स को अनफॉलो कर दिया। वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर डिएक्टिवेट कर दिया है।
बता दें कि सुशांत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे, उनके पिता केके सिंह ने भी अपने बयान में ये बात कही थी। उन्होंने कहा था कि बीते कुछ समय से सुशांत बातचीत के दौरान इंडस्ट्री में बन रहे हालातों से परेशान थे। केके ने कहा कि दो तीन बार सुशांत ने कहा था कि इंडस्ट्री में चल रही टेंशन की वजह से वो परेशान हैं। हालांकि उनके पिता ने कहा कि वो नहीं जानते कि इस परेशानी की वजह कौन लोग हैं।
