पहली बार गीता बसरा ने Harbhajan Singh को लेकर किया ये बड़ा खुलासा…

भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह अभिनेत्री गीता बसरा को पहली ही नजर में अपना दिल दे बैठे थे। हालांकि हरभजन सिंह को गीता बसरा को विवाह के लिए मनाने में 11 महीनों का लम्बा इंतजार करना पड़ा था।

इस बात का खुलासा अभिनेत्री गीता बसरा ने खुद दी वैलेंटाइन्स डे के मौके पर किया है। क्रिकेटर हरभजन सिंह ने साल 2015 में इस अभिनेत्री के साथ विवाह किया था। गीता बसरा ने खुलासा किया है कि 11 महीने हरभजन सिंह को इंतजार कराने के बाद उन्होंने शादी का प्रपोजल स्वीकार किया था।

एक साक्षात्कार में हरभजन सिंह ने भी बताया था कि वह गीता पर फिल्माए गए गाने ;अजनबी को देखकर उसे अपना दिल दे दिया था। इसके बाद में भज्जी ने अपने दोस्त के माध्यम से गीता का नंबर हासिल किया।गौरतलब है हरभजन सिंह ने टेस्ट क्रिकेट में चार सौ से अधिक विकेट हासिल किए हैं।
