तारा सुतारिया ने बर्थडे की शाम किया था बड़ा धमाका, लाल रंग की बिकिनी में छुड़ाए फैंस के पसीने…

बॉलीवुड स्टार तारा सुतारिया (Tara Sutaria) का बीते दिन (19 नवंबर) जन्मदिन था। अदाकारा ने अपना 25वां जन्मदिन बॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ मालदीव में मनाया है। इसकी जानकारी इन दोनों सेलेब्स ने अपने चाहने वालों को इंस्टाग्राम के जरिए दी है। अपने बर्थडे की देर शाम अदाकारा तारा सुतारिया ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर से सोशल मीडिया पर हंगामा कर दिया। अदाकारा तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने लाल रंग की बिकिनी में मालदीव के समंदर के बीच अपनी तस्वीर खिंचवाई, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बीच/बर्थडे बेबी।

तारा सुतारिया की इस हॉट तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट करते दिखे। इसी के साथ फिल्मी सितारों ने भी तारा सुतारिया के इस सेक्सी अवतार की जमकर तारीफ की और साथ ही उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं।

आपको बता दें कि तारा सुतारिया अपने बॉयफ्रेंड आदर जैन (Aadar Jain) के साथ जन्मदिन के मौके पर मालदीव गई हुई हैं। इस वेकेशन ट्रिप से तारा सुतारिया ने ही नहीं बल्कि आदर जैन ने भी बीते दिन अपनी शर्टलैस तस्वीर शेयर कर फैंस को ट्रीट दी है। आदर जैन इस तस्वीर में समंदर किनारे अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं।

आपको यह भी बता दें कि आदर जैन अभिनेता रणधीर कपूर की बहन के बेटे हैं। इसी नाते आदर जैन करीना कपूर और करिश्मा कपूर के भाई भी हैं। आदर जैन और तारा सुतारिया के अफेयर की खबरें बीते कई महीनों से सुर्खियां बनी हुई थीं। हालांकि अब ये दोनों ही इस बात को कन्फर्म कर चुके हैं। इस बीच इन दोनों सेलेब्स की शादी को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स हैं कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। मगर इन खबरों पर अभी तक तारा सुतारिया और आदर जैन का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
