मल्होत्रा की मां का ऑनस्क्रीन रोल निभाने के लिए एकता कपूर की हिट सीरीज नागिन-5 का हिस्सा बन सकती हैं वाहबिज…

एकता कपूर फिर से टीवी पर धमाल मचा रही हैं। हिना खान, मोहित मल्होत्रा और धीरज धूपर के साथ लॉन्च किए नागिन-5 की कहानी को अब सुरभि चंदना, शरद मल्होत्रा, मोहित सहगल आगे बढ़ा रहे हैं। हजारों साल बाद सर्वश्रेष्ठ आदिनागिन को इंसान का पुर्नजन्म मिल चुका है। अपने असली रूप में पहली बार आदिनागिन सुरभि चंदना और नाग मोहित सहगल ने एक-दूसरे को देख लिया है। वहीं चील बने शरद मल्होत्रा भी उस चमत्कारी भोलेनाथ के मंदिर तो पहुंच गए हैं लेकिन उन्हें अबतक पुनर्जन्म की सच्चाई का पता नहीं चल सका है।

खबर आ रही है कि नागिन-5 में जल्द ही एक नई एंट्री हो सकती है। ये एंट्री बेहद खास होने वाली हैं क्योंकि कोई और नहीं चील वीर बने शरद मल्होत्रा की मां की आने वाले एपिसोड में एंट्री हो सकती है। कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए टीवी की बहू और फेमस एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी को अप्रोच करने की खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी भी इसबार एकता कपूर की हिट सीरीज नागिन का हिस्सा बन सकती हैं। नागिन-5 में वाहबिज दोराबजी की एंट्री हो सकती है जो कि शरद मल्होत्रा की ऑनस्क्रीन मां का रोल निभा सकती हैं। वैसे अगर ऐसा होता है तो ये देखना काफी दिलचस्प होगा, क्योंकि रियल में वाहबिज दोराबजी(34), शरद मल्होत्रा(37) से 3 साल छोटी ही हैं। ऐसे में पर्दे पर उनके लिए मां का रोल निभाना शायद थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
हालांकि वाहबिज दोराबजी और नागिन-5 के मेकर्स की तरफ से उनकी एंट्री को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
