निशांत सिंह मलखानी की चमकी किस्मत, बिग बॉस 14′ से बाहर आते ही मिली इतनी बड़ी सौगात, जिससे मलकानी का सपना…

बिग बॉस 14′ (Bigg Boss 14) से बाहर आने के बाद भी टीवी एक्टर निशांत सिंह मलखानी किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ‘बिग बॉस 14’ के घर से आउट होने के बाद निशांत सिंह मलखानी ने मेकर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस दौरान निशांत सिंह मलखानी ने ‘बिग बॉस 14’ के सदस्यों की पोल भी दुनिया जमाने के सामने खोलकर रख दी थी। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि निशांत सिंह मलखानी जल्द ही आर्मी अफसर बनने वाले हैं।

बिग बॉस 14′ के घर से बाहर आने के बाद निशांत सिंह मलखानी की झोली में एक नया प्रोजेक्ट आ गिरा है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो निशांत सिंह मलखानी जल्द ही LAC नाम की एक वेब फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस वेब फिल्म शूटिंग इन दिनों कारगिल में की जा रही है। इस फिल्म में निशांत सिंह मलखानी आर्मी अफसर के किरदार में नजर आएंगे। इस बात का खुलासा खुद निशांत सिंह मलखानी ने कर दिया है।

LAC के बारे में बात करते हुए निशांत सिंह मलखानी ने कहा, ‘ये बॉलीवुड की पहली वन शॉर्ट फिल्म है। ये फिल्म किसी 1917 में बनी हॉलीवुड की फिल्म की तरह होगी जिसकी कहानी बिना किसी कट के 90 मिनट में पूरी की जाएगी। इस फिल्म को देखना काफी रोचक होगा। इस फिल्म को बनाने के लिए हम इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाले हैं। इस फिल्म को नितिन कुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं तो वहीं चित्रा शर्मा इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं।

अपनी फिल्म की तारीफ करते हुए आगे निशांत सिंह मलखानी ने कहा, ‘इस फिल्म की कहानी गलवान घाटी में तैनात सैनिकों के इर्दगिर्द घूमती है। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह से भारतीय सैनिकों ने चीन की सेना का मुकाबला किया। मेरा किरदार भी अइपने वतन पर जान छिड़कता है। वो अपने दुश्मनों को हराने के लिए मौत से खेलने को भी तैयार रहता है। इस किरदार को निभाकर मेरे दिल में आर्मी के लिए इज्जत और भी बढ़ गई है।

कुछ समय पहले ही निशांत सिंह मलखानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वह आर्मी अफसर के किरदार में पोज देते दिखे थे। तस्वीरों में निशांत सिंह मलखानी को बच्चों ने घेर रखा था।
