जामिया मिलिया इस्लामिया लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कमेटी का सांकेतिक धरना प्रदर्शन…

सरकार के द्वारा लाठीचार्ज के बल पर छात्रों की बात दबाना दुर्भाग्यपूर्ण – जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राम कुमार पाल
अम्बेडकरनगर। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हुए पुलिस के तांडव पर जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकरनगर के जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल ने कहा कि छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करवाना दुर्भाग्यपूर्ण है यह बात राम कुमार ने लाठीचार्ज के विरोध में सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए कही। उन्होंने कहा सरकार लाठीचार्ज करवाकर जनता और छात्रों की बात दबाना चाह रही है जो तानाशाही का प्रतीक है।

जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकरनगर के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार पाल के नेतृत्व में आज शाम पुरानी तहसील तिराहे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव माननीय प्रियंका बाडॉ के समर्थन व लाठीचार्ज के विरोध में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिजेन्द्र नारायण शुक्ला, पूर्व नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र प्रजापति, रेहान जैदी, रवीश शुक्ला, अभिषेक गुप्ता, राजपति निषाद, अरूण गुप्ता, प्रभास मिश्र सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
